शिमला। जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय राज्य स्तर पर युवा उत्सव के लिए प्रतिभागियों का चयन 23 नवंबर को करेगा। इसके लिए जिला स्तर पर ट्रायल इंदिरा गांधी खेल परिसर में सुबह 10:00 बजे होंगे। युवा उत्सव में भाग लेने के लिए युवाओं के पंजीकरण शुरू हो गए हैं और रविवार को ट्रायल-प्रतियोगिताएं होनी हैं। युवा उत्सव में भाग लेने के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तय की है। उत्सव में भाग लेने के इच्छुक युवा https://forms.gle/gNpuv4ZokKnUruvc8) लिंक पर पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय के दूरभाष नंबर 0177-2803981 या ईमेल पर shimladysso757gmail.com संपर्क कर सकते हैं। संवाद