फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी : भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ज्वाला माता मंदिर के पास एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला शिमला ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला शिमला की अध्यक्ष रीना शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन भी मौजूद रहे। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें