फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल में चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विश्व संरक्षण दिवस पर रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने लोअर समरहिल के सांगटी रोड में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने देवदार, बांज, चेस्टनट, बॉटल ब्रश, जंगली अनार और हाइड्रेंजिया सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपे। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की अध्यक्ष हरप्रित सेंबी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वर्ष 2023 में शिव बावड़ी में बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र के पर्यावरण को पुनर्जीवित करना था। अभियान में समरहिल के पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रज्ञा चंदेल, जसराज सिंह और गुरनूर कौर सहित रोटरी क्लब के 19 सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें