फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बैडमिंटन कोर्ट पर झूल रहा पेड़, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के न्यू शिमला के सेक्टर चार में बने बैडमिंटन कोर्ट पर एक हरा पेड़ खतरा बन गया है। बारिश के कारण देवदार का यह पेड़ बैडमिंटन कोर्ट पर झूल रहा है और यह कभी भी ढह सकता है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पार्षद को दी। पार्षद निशा ठाकुर ने शनिवार को वन विभाग को इसकी शिकायत दी। कहा कि यह इस इलाके में बच्चों के खेलने की इकलौती जगह है। ऐसे में खतरनाक पेड़ को काटा जाए। पार्षद के अनुसार वन विभाग ने इसे काटने से इन्कार कर दिया है। विभाग कह रहा है कि ट्री कमेटी के दौरे के बाद ही इसे काटने की मंजूरी दी जा सकती है। पार्षद ने कहा कि बच्चों पर खतरा बनकर झूल रहे इस पेड़ को काटने में देरी की जा रही है। इससे हादसा हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें