शिमला। शहर के मालरोड पर चार्ली विला के पास शनिवार रात देवदार का एक पेड़ जड़ से उखड़ गया। इससे यहां बिछी पेयजल लाइनें टूट गईं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने रविवार सुबह मौके का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। कहा कि पेड़ उखड़ने से वर्मा अपार्टमेंट, पोर्टमोर स्कूल की पेयजल लाइनें टूट गई हैं। पेयजल कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द इन लाइनों को दुरुस्त किया जाए जिससे लोगों को परेशानी न झेलनी पड़ी। कंपनी ने रविवार को ही स्कूल की लाइन बहाल कर दी है। बाकी लाइनें सोमवार को दुरुस्त की जाएंगी। रविवार दोपहर बाद मल्याणा में भी पेड़ गिरा है। हालांकि, इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। ब्यूरो