शिमला। राजधानी के टुटीकंडी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र में सोलन के राजगढ़ से एक गंभीर रूप से घायल मादा तेंदुआ को लाया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तेंदुआ को शिमला लाया। मादा तेंदुए के शरीर का पिछले हिस्सा काम नहीं कर रहा है। यह मादा तेंदुआ करीब 4 से पांच वर्ष की है। वाइल्ड लाइफ शिमला डिवीजन के डीएफओ शाहनवाज भट्ट ने कहा कि मादा तेंदुए का केंद्र में पशु विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार चल रहा है। संवाद