धर्मशाला इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लेने आए परिवहन व वन मंत्री गोविंद ठाकुर को पेट में दर्द होने बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। गोविंद ठाकुर को बुधवार सुबह पेट में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए टांडा लाया गया। यहां मेडिसन विभाग के चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड नंबर 309 में दाखिल कर उपचार शुरू किया है।