शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा ने कहा कि अनुवाद संस्कृति और चेहरों से प्रभावित होता है। विवि में अनुवाद में साहित्य रचनात्मक और सांस्कृतिक स्थानों की यात्रा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए उन्होंने आयोजक विवि के इंग्लिश विभागाध्यक्ष डाॅ. दीपाली धौल और उनकी टीम को बधाई दी। संगोष्ठी में प्रो. रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि और विवि के डीएस प्रो. बीके शिवराम, डीएसडब्लू प्रो. ममता मोक्टा, प्रो. रोशन लाल तथा शिक्षाविदों का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपाली धौल ने कहा कि इस कार्यक्रम ने अनुवाद में साहित्य की चुनौतियों और बारीकियों की व्यापक खोज की, सांस्कृतिक अंतर को पाटने और अंतर-सांस्कृतिक समझ को सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। ब्यूरो