शिमला। राजीव गांधी कॉलेज कोटशेरा ने ट्रांसजेंडर छात्रों और कर्मचारियों के कल्याण के लिए नई नीति बनाई है। यह नीति राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरआई) की सलाह पर तैयार की है। इसका उद्देश्य पूर्वाग्रह, भेदभाव और हिंसा जैसे मुद्दों को संबोधित करना है। कॉलेज ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को समावेशी वातावरण प्रदान करेगा। इसके तहत एक कल्याण समिति का गठन किया है। डॉ. अंशु कौशल को इस समिति का संयोजक बनाया है। संवाद