अभियोजन अधिकारियों के तबादले(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
गृह विभाग ने संयुक्त निदेशक सहित 15 अभियोजन अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। संयुक्त निदेशक कुलवीर सिंह चौहान को पुलिस मुख्यालय शिमला, जिला न्यायवादी रितु मलिक को वन कार्यालय, अनूप शर्मा को मंडलायुक्त कार्यालय शिमला, विनोद भारद्वाज को कर एवं आबकारी कार्यालय शिमला, जिला उप न्यायवादी सुधीर शर्मा को लोकनिर्माण विभाग कार्यालय शिमला, देवेंद्र चंदेल को निदेशालय अभियोजन शिमला, किशन सिंह वर्मा को स्वास्थ्य विभाग शिमला, कपिल मोहन गौतम को जिला न्यायवादी कार्यालय सोलन, पृथ्वी नेगी को बागवानी विश्वविद्यालय नौणी, सोहम कौशल को जिला न्यायवादी कार्यालय मंडी, सहायक जिला न्यायवादी शिक्षा राणा को कांगड़ा कोर्ट, तरसेम कुमार को उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा, दीक्षित शर्मा को पांवटा साहिब कार्यालय, अंजना शर्मा को सोलन कार्यालय और परिधि ठाकुर को उपायुक्त कार्यालय सोलन के लिए स्थानांतरित किया गया है।