फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू स्कूल में एसएमसी सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू में एसएमसी सदस्यों को रविवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा खंड शिमला के 50 एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। एसएमसी सदस्यों को प्रदेश सरकार की ओर से दी गई शक्तियों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि एसएमसी सिर्फ अब केवल हस्ताक्षर करने और बैठक तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि अब स्कूल के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बन गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि राणा ने किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्कूलों में एसएमसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। विशेष अतिथि और अनुसंधान वक्ता दलीप ठाकुर ने एसएमसी के गठन और इसकी जिम्मेवारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एसएमसी प्रशिक्षण प्रभारी मीना शर्मा, उप प्रधानाचार्या नीना राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें