फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिला परिषद अध्यक्ष समेत 13 प्रतिनिधि मशोबरा में लेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला परिषद के अध्यक्ष समेत 13 सदस्यों को मशोबरा में चार दिवसीय फाउंडेशन कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परिषद के प्रतिनिधियों को उनके कार्यों और जिम्मेदारियों से जुड़ी विभिन्न बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायतीराज व्यवस्था के तहत अपनी भूमिका बेहतर तरीके से निभाने के लिए सक्षम बनाना है। मशोबरा में होने वाले प्रशिक्षण में 13 से 16 अक्तूबर तक जिला परिषद के कार्यों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने से संबंधित विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रतिनिधियों को जनसमस्याओं के समाधान, विकास कार्यों की योजना तैयार करने और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष भोपेंद्र सिसोदिया ने बताया कि चार दिवसीय इस फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों और दायित्वों को समझने का अवसर मिलेगा। बता दें कि जिला परिषद में कुल 25 सदस्य हैं, जिनमें से 12 सदस्य पहले ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें