शिमला। मशोबरा में यूको आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को विभिन्न उत्पाद बनाने सिखाए जा रहे हैं। रविवार को महिलाओं को जूट प्रकाश पेंसिल किट और कॉइन किट बनाने का हुनर सिखाया गया। प्रशिक्षक कांता ने उन्हें किट ड्राफ्टिंग और निर्माण प्रक्रिया के हर चरण से अवगत कराया। व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वयं किट बनाने का अभ्यास किया। यह प्रशिक्षण महिलाओं को नए कौशल सीखने में मदद करेगा। कांता ने बताया कि महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाने सिखाए जा रहे हैं। संवाद