फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डेंटल कॉलेज में एआई पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। डेंटल कॉलेज शिमला में बीडीएस कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर हैंडस-ऑन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों और उनको पढ़ाने वाले संकाय सदस्यों को एआई के तेजी से विकसित होते क्षेत्र की जानकारी देना था। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं प्रमाणित राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ. गोपाल और डॉ. आशीष शर्मा ने सत्र संचालित किया। सत्र की अध्यक्षता डेंटल कॉलेज शिमला के प्राचार्य डाॅ. आशु गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में नवीन तकनीकों को समाहित करना और इसके लिए खुद को तैयार करना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें