शिमला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डाइट) शामलाघाट शिमला में शिक्षकों के लिए विद्यालय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक बलविंदर सिंह गुलेरिया ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक शालिका शर्मा और उप समन्वयक डॉ. कुंजन ने उपनिदेशक का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षा खंडों सराहन, रामपुर, डोडरा क्वार, ननखड़ी, कुमारसैन, ठियोग और मतियाना के 90 से अधिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में आपदा के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। ब्यूरो