फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में दिया लघु उद्यम का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मशोबरा में यूको आरसेटी शिमला के प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को लघु उद्यमी फास्ट फूड स्टॉल विषय पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में 23 महिलाओं और पुरुष प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान चाउमीन, बर्गर, केक, फ्राइड राइस, मंचूरियन सहित फास्ट फूड से संबंधित अनेक व्यंजन तैयार करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना रहा। यूको आरसेटी की निदेशक तानिया शर्मा द्वारा प्रशिक्षुओं को विभिन्न सरकारी और बैंकिंग योजनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी प्रवीन कुमार शर्मा ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें