शिमला। यूको आरसेटी संस्था की ओर से दिए जा रहे टेली प्राइम प्रशिक्षण में शुक्रवार को महिलाओं को बिजी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सिखाया गया। इसमें प्रशिक्षक राजेश ने बिजी सॉफ्टवेयर के स्कोप, फायदे और इंस्टॉलेशन की जानकारी दी। यह सॉफ्टवेयर छोटे और बड़े कारोबार के लिए उपयोगी है। राजेश ने बताया कि यह सॉफ्टवेयर यूजर फ्रेंडली और मल्टी-कंपनी डेटा हैंडल करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षु महिलाओं को नई कंपनी बनाना, डेटा का बैकअप और जीएसटी सेटिंग सिखाई गई। संवाद