शिमला। यूको आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा में चल रहे मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण में शुक्रवार को महिलाओं को मशरूम की बैग मेकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मशरूम में लगने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश ने प्रशिक्षुओं को बताया कि मशरूम की खेती में बैग तैयार करना सबसे अहम चरण है। इसमें भूसे की उचित सफाई, गर्म पानी से उपचार, बीज की सही मात्रा और नमी का संतुलन जरूरी है। महिलाओं ने खुद बैग तैयार कर सीखा। मशरूम में लगने वाली प्रमुख बीमारियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि बीमारियों की रोकथाम के लिए केंद्र में साफ-सफाई, उपकरणों और कमरे का नियमित सैनिटाइजेशन, तापमान 15 से 22 डिग्री और आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत के साथ ताजी हवा का संचार और संक्रमित बैग को तुरंत हटाने के बारे में बताया। संवाद