शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला डिवीजन ने बीएस-6 नए मॉडल की बसों को लेकर तारादेवी वर्कशॉप में तकनीशियनों को सेंसरयुक्त बसों की मरम्मत का प्रशिक्षण दिया। इसके लिए टाटा कंपनी और सहयोगी कमिंस इंडिया लिमिटेड ने तकनीशियनों को बीएस 6 बसों की मरम्मत और कलपुर्जों की जानकारी दी। शिविर में शिमला डिविजन के 11 डिपुओं के 70 तकनीशियनों ने भाग लिया। डिविजनल वर्कशॉप तारादेवी के प्रबंधक अमित चौहान ने बताया कि तकनीशियनों को बीएस-6 बसों के कलपुर्जों की गुणवत्ता के बारे में शिविर में बताया गया। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें लोकल युनिट से जेटीओ अभय शुक्ला ने पहला, रिकांगपियो डिपो से जेटीओ अंकेश ने दूसरा और डिविजनल वर्कशॉप तारादेवी से जेटीओ मोती राम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद