शिमला। राजधानी के मशोबरा में महिलाओं को लेडीज और जेंट्स सूट की सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाएं और युवतियां मुख्य तौर पर अनारकली सूट, लहंगा और मॉडर्न कपड़ों की सिलाई सीखने में रुचि ले रही हैं। इस समय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 महिलाएं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रही हैं। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से चलाए जा रहे इस 30 दिवसीय लेडीज टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम में अलग-अलग ब्लॉक की महिलाएं और युवतियां प्रशिक्षण ले रही हैं। इस कार्यक्रम के तहत दिनों में 35 प्रशिक्षुओं को स्किल ट्रेनर उषा बेबी फ्रॉक, बेबी नाइट सूट और पेटीकोट, अनारकली लहंगा और जेंट्स शर्ट पेंट की सिलाई सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण समन्वयक प्रवीन शर्मा ने बताया कि महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें उन्हें सभी प्रकार के कपड़ों की सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद