शिमला। मशोबरा ब्लॉक की छह पंचायतों के प्रतिनिधियों का पंचायत समिति हॉल मशोबरा में प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस शिविर में मूलकोटी, बरमू केलटी, पगोग, चैड़ी, भौंट और चमियाना के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य समेत 50 जनप्रतिनिधि शामिल हुए। मशोबरा के पंचायत समिति हॉल में प्रशिक्षण शिविर में सुबह दस बजे प्रशिक्षक कामराज ने सभी प्रतिनिधियों को पंचायतों के संचालन को लेकर अहम टिप्स दिए। इसके अलावा प्रस्ताव बनाने, बजट के मुताबिक कार्य करने को लेकर भी प्रशिक्षक ने जन प्रतिनिधियों को जानकारी दी। वहीं बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया ने बताया कि इस फाउंडेशन कोर्स के दौरान सभी प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, वित्तीय प्रबंधन और ग्राम सभा की बैठकों के आयोजन के तरीकों से भी परिचित करवाया गया। संवाद