फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। मशोबरा स्थित यूको आरसेटी के प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 26 महिलाओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षक कांता ने पहले दिन महिला प्रशिक्षुओं को जूट उत्पाद निर्माण की प्रारंभिक जानकारी दी। यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जूट से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का कौशल सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभागियों को जूट से बैग, टोकरी, सजावटी सामान, मैट, फाइल कवर और अन्य उपयोगी वस्तुएं बनाना सिखाया जा रहा है। संस्था की निदेशक शबनम कोमल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। समन्वयक प्रवीण शर्मा ने कहा कि जूट से बने उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है। इससे महिलाएं अपनी आय बढ़ाने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें