फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रशिक्षण केंद्र पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सशस्त्र सीमा बल के दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी शिमला में हिंदी पखवाड़े के तहत शनिवार को प्रशिक्षण केंद्र के स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं के लिए पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्र के कमान अधिकारी उपकमांडेंट (संचार) नरेंद्र सिंह ने हिंदी भाषा के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना प्रत्येक कार्मिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यालय के कार्यों के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इस पत्र लेखन प्रतियोगिता का उदेश्य उद्देश्य कार्मिकों एवं प्रशिक्षुओं में हिंदी के प्रति रुचि,रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना और हिंदी के प्रति अपने लगाव को प्रदर्शित करना था। इस मौके पर सहायक कमांडेंट संचार प्रमोद कुमार, निरीक्षक सामान्य राजेश कुमार कुशवाहा, उपनिरीक्षक सामान्य राजेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें