राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में रस्साकशी राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। संघ ने इसके लिए सभी खिलाड़ियों को जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। प्रशिक्षण शिविर 10 से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। संघ के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में रस्साकशी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इंदिरा गांधी खेल परिसर में यह शिविर 15 जून तक चलेगा। इसमें सीनियर, जूनियर और सब जूनियर श्रेणियों के खिलाड़ियों का चुनाव होगा। टग ऑफ वॉर हिमाचल प्रदेश के महासचिव रमेश चौहान ने कहा कि शिविर के दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ के सचिव ने कहा कि इच्छुक खिलाड़ियों को जल्द टग ऑफ वॉर संघ को अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। खिलाड़ी अपनी जानकारी सीधे संघ को भेज सकते हैं। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का अंतिम चयन होगा।