शिमला। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शिमला पुलिस लगातार काम कर रही है। सोमवार को दोपहर के समय बालूगंज में एक बस सड़क पर खराब हो गई। इस वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बस को हटाने के प्रयास शुरू किए और कुछ समय ही इसे हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। शहर में आए दिन सड़कों पर बसों समेत अन्य वाहनों के खराब होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए पुलिस ने बसों और अन्य वाहनों को हटाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। ब्यूरो