फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चरमराई ट्रैफिक और कानून व्यवस्था : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि शिमला में कानून और ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। पिछले कुछ महीनों में ही शहर में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। छह महीने पूर्व ढिंगूधार क्षेत्र में 23 गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। साथ ही इसी क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसमें शर्मा निवास में शादी के दौरान 50 लाख का नुकसान करके शातिर भाग गए। ढली टनल पर पुलिस गुमटी के पास दो लोगों की सब्जियों और अन्य दुकानों में आग लगा दी गई। संजौली चौक के आसपास पुलिस पर ही युवकों ने हमला कर दिया। पिछली रात स्थानीय व्यापारी निट्टू की दुकान में लाखों की सब्जियों और अन्य सामान में आग लगा दी गई। उन्होंने सरकार से अपील की कि हर वार्ड में दिनरात पुलिस की गश्त की जान चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी तरह से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी आम हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें