फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धर्मपुर बाजार में एक तरफ नाली न बनाने से कारोबारियों में रोष

विज्ञापन
धर्मपुर-सु​बाथू रोड़ पर अधूरा पड़ा सड़क की एक ओर नाली बनाने का काम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर बाजार के कारोबारियों ने सड़क के निचले हिस्से में नालियों का निर्माण न किए जाने पर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष जताया है। व्यापारियों की मांग है कि सड़क के ऊपरी हिस्से की तरह निचली ओर भी नालियों का निर्माण किया जाए। कारोबारियों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण गंदगी जमा हो रही है और बारिश का पानी सही तरीके से निकल नहीं पा रहा है। इससे क्षेत्र में मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क के ऊपरी हिस्से में बनी नाली की गुणवत्ता अच्छी है और उसी तर्ज पर निचली ओर भी नाली का निर्माण किया जाना चाहिए। इससे न केवल गंदगी की समस्या दूर होगी बल्कि जल निकासी भी सुचारु हो सकेगी और सड़क की चौड़ाई भी बढ़ेगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा निचली ओर नाली निर्माण से असहमति जताने के बाद व्यापारियों में नाराजगी और बढ़ गई है। अब कारोबारी इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी से हस्तक्षेप की मांग करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें