फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सांगटी में खुली खिलौने वाला-टाय लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। संजौली के सांगटी में छोटे बच्चों के लिए खिलौने वाला-टाय लाइब्रेरी खुल गई है। इसका उद्देश्य छोटे बच्चों को डिजिटल युग में मोबाइल, टीवी एवं कंप्यूटर जैसे स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखकर खेल के लिए प्रेरित करना है। काॅलेज से सेवानिवृत्त प्राचार्य डाॅ. रीना सिंह तंवर की इसमें विशेष भूमिका रही है। कमेटी की सदस्य सीमा ठाकुर ने बताया कि खिलौने वाला-टॉय लाइब्रेरी एक सामाजिक पहल है। इसका उद्देश्य डिजिटल युग में बच्चों को मोबाइल, टीवी एवं कंप्यूटर जैसे स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से दूर कर खेल-खेल में सीखने के लिए प्रेरित करना है। खिलौने, शैक्षिक खेल एवं पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। एक से 12 अप्रैल तक खिलौनों की प्रदर्शनी लगाई गई। बताया कि इस पहल की शुरुआत विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक समूह ने की है लेकिन इसमें सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रीना सिंह की विशेष भूमिका रही है। प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम पर सांगटी, संजौली, मल्याणा, चमियाना सहित आसपास के क्षेत्रों से अभिभावकों, बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें