फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घनाहट्टी स्कूल में लगाई हिमाचली व्यंजनों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घणाहट्टी में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत हिमाचल और केरल के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में हिमाचल और केरल के विभिन्न व्यंजन शामिल रहे। इनमें पटांडे खीर, मालपुड़े, लुशके, घी-शक्कर, रायता, एश्कलु, कोफ्ते, राजमा चावल, बटूरू, मटर पनीर और सिड्डू शामिल थे। इसके अलावा केरल के प्रसिद्ध व्यंजन इडली, सांबर-वड़ा डोसा, उपमा, उत्तपम, अप्पे, नारियल चटनी और टमाटर की चटनी भी प्रदर्शित की गई। नोडल अधिकारी वीना गौर ने बताया कि बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किए। कार्यकारी प्रधानाचार्य रेखा ठाकुर ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें