बर्फ से लदी वादियां निहारने के लिए हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के स्नो प्वाइंटों में पर्यटक उमड़ने लगे हैं। अटल टनल के साथ नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू में बर्फ अब धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है, ऐसे में पर्यटकों ने चंद्रा घाटी के कोकसर स्नो प्वाइंट का रुख कर दिया है। यहां अटल टनल होकर हजारों पर्यटक बर्फ देखने के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सैलानियों ने यहां बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। कोकसर में पर्यटकों के आने से यहां पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।