फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी वीकेंड पर सैलनियों से गुलज़ार, होटलों में 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी

विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घुमते सैलानी ।फोटो संवाद
विज्ञापन
रिज मैदान पर सैलानियों ने ठंडी हवाओं के साथ खिली धूप का उठाया लुत्फ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वीकेंड पर राजधानी सैलानियों से गुलजार रही। बीते हफ्ते जहां शहर के होटलों में 50 से 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी थी, वहीं इस हफ्ते यह संख्या बढ़कर 80 से 90 फीसदी तक पहुंच गई। राजधानी में रविवार को दिनभर धूप खिली रही। इसके साथ ठंडी हवाएं चलती रहीं। इस दौरान शहर के मालरोड और रिज मैदान पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। रिज मैदान पर चल रहे विंटर कार्निवल को देखने के लिए भी सैकड़ों सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इन दिनों दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा सहित विदेशों से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। रविवार दोपहर बाद लिफ्ट के समीप स्थित पार्किंग भी पैक हो गई, वहीं कार्टरोड को मालरोड से जोड़ने वाली एचपीटीडीसी की लिफ्ट में दिनभर लंबी कतारें लगी रहीं। होटल कारोबारियों ने सैलानियों को आकर्षित करने के लिए विशेष तरह के डिस्काउंट ऑफर निकाले हैं। नए साल तक सैलानियों की संख्या में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें