फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कच्चीघाटी में टूरिस्टों की गाड़ी पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। कच्चीघाटी क्षेत्र में सैलानियों की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा के सैलानी शिमला की ओर आ रहे थे। हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने इस संबंध में चालक के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 1:30 बजे हुई है जब पर्यटक सोलन की तरफ से शिमला की आ रहे थे। इस दौरान गाड़ी जब कच्चीघाटी के पास पहुंची तो किसी कारणवश अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बालूगंज पुलिस स्टेशन से टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन में सवार लोगों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक जितेंद्र के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें