फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड के लिए शिमला में सैलानियों की आमद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वीकेंड के लिए शिमला पहुंचने लगे सैलानी
विज्ञापन

शिमला। वीकेंड के लिए शिमला में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सैलानी शिमला पहुंचे। रिज मैदान और मालरोड पर दिनभर सैलानियों ने घूमने फिरने का लुत्फ उठाया। मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा वीकेंड के लिए सैलानियों से गुलजार होने शुरू हो गए हैं। मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के बाद सैलानी गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रूख कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर के होटलों में करीब 50 से 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। शनिवार को ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला पहुंचना शुरू कर दिया है। पड़ोसी राज्यों से वीकेंड पर सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। हफ्ते के अन्य दिनों के मुकाबले शनिवार को सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें