फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल में टूरिज्म प्रीमियर लीग आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के समरहिल खेल मैदान में शुक्रवार से टूरिज्म प्रीमियर लीग खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसमें 6 खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता चार दिन तक चलेगी। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (आईटीएचएम) की ओर से करवाया जाएगा। विभाग के प्रो. नितिन व्यास ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता 21 सितंबर चलेगी। टूरिज्म प्रीमियर लीग में क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम की प्रतियोगिताएं होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें