फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: इस वीकेंड पर भी पर्यटन कारोबार फीका रहने के आसार, होटलों में एडवांस बुकिंग ना के बराबर

Thu, 07 Mar 2024 01:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

शिमला में इस वीकेंड पर भी पर्यटन कारोबार फीका रहने के आसार हैं। शहर के होटलों में एडवांस बुकिंग ना के बराबर है।
विज्ञापन
शिमला का रिज मैदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस वीकेंड पर भी पर्यटन कारोबार फीका रहने के आसार हैं। शहर के होटलों में अभी तक एडवांस बुकिंग ना के बराबर है। ऐसे में पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी निराश हैं। शहर के कारोबारियों के अनुसार बीते वीकेंड पर बर्फबारी होने के बाद सैलानियों सहित होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ गई थी, लेकिन इस सप्ताह दोबारा वही स्थिति बन गई है। गुरुवार को भी शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर सैलानी बहुत कम नजर आए। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहेंद्र सेठ ने बताया कि इस वीकेंड के लिए अभी शहर के होटल में 10 से 15 फीसदी ऑक्यूपेंसी है। वहीं, एडवांस बुकिंग होना भी बंद हो गई है। ऐसे में कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें