शिमला। विंटर कार्निवल के मंच पर रविवार को वॉयस ऑफ शिमला सीजन 3 गायन प्रतियोगिता के 2025 वॉलीवुड ट्रेंडिंग राउंड में टॉप 8 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस दौरान मंच पर टॉप 10 प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। टॉप 8 के लिए चयनित प्रतिभागियों में पूनम पंडित, प्रथम घई, श्याम ठाकुर, नवीन, शुबाश प्रिंस, अंजलि भाटिया, सौरव अत्री और राहुल सारंग शामिल हैं। सोमवार को मैशप राउंड आयोजित किया जाएगा जिसमें टॉप 6 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। यह प्रतिभागी 30 दिसंबर को आयोजित होने वाले फिनाले में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता नगर निगम शिमला और महादेव स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। इसमें हेमंत ऑरकेस्ट्रा की टीम संगीत की मुख्य भूमिका निभा रही है। संवाद