हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 21 नए मामले आए हैं। बिलासपुर पांच, मंडी एक, ऊना तीन, सोलन चार, कांगड़ा तीन, हमीरपुर तीन, सिरमौर और शिमला में एक-एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58366 पहुंच गया है। सक्रिय मामले घटकर 252 रह गए हैं। अब तक 57120 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 981 की मौत हुई है। शनिवार को कोरोना की जांच के लिए 7643 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 400 की रिपोर्ट आनी है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 17, चंबा तीन, हमीरपुर छह, कांगड़ा 49, किन्नौर सात, कुल्लू 11, मंडी 27, शिमला 21, सिरमौर 22, सोलन 23 और ऊना जिले में 66 है।