शिमला। दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. यशपाल रांटा ने स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक में जिलाभर से आए बीएमओ, डीडीयू के कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को तंबाकू मुक्त अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर तंबाकू मुक्त स्वास्थ्य संस्थान और समाज को लेकर जागरूक करने को लेकर बनाए पोस्टर को भी लाॅन्च किया। तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर 8 दिसंबर तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. लोकेंद्र शर्मा और डाॅ. दीपक कैंथला ने भी शिरकत की। ब्यूरो