शिमला। शहर के संजौली क्षेत्र में शनिवार रात शातिरों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के टायर चुरा लिए। स्थानीय निवासी राज वर्मा ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की थी। रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे जब अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी के दो टायर गायब है। कार मालिक ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। फिलहाल चोरों की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए। ब्यूरो