फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालूगंज स्कूल में बताया तनाव से बचना

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बालूगंज में सोमवार को छात्र-छात्राओं को तनाव से बचने, संतुलित दिनचर्या बनाने और मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. दीपा राठौर ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के टिप्स दिए। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की ओर से आयोजित इस आत्मबोध कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. दीपा राठौर ने तनाव और चिंता प्रबंधन पर चर्चा की। डॉ. राठौर ने अच्छी नींद और सही योजना का महत्व बताया। उन्होंने संतुलित पोषण और नियमित शारीरिक गतिविधि के लाभ बताए। सकारात्मक शौक विकसित करने पर जोर दिया। डॉ. राठौर ने बताया कि अत्यधिक मोबाइल उपयोग नींद खराब करता है और एकाग्रता को प्रभावित करता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें