फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर कसे शिकंजा : परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दीपावली के त्योहार पर मिलावटी मिठाइयों और नकली दुग्ध उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने खाद्य सुरक्षा विभाग से सख्त निगरानी रखने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने कहा कि पंजाब और उत्तर प्रदेश में नकली पनीर, मिलावटी देसी घी तथा सिंथेटिक दुग्ध उत्पाद पकड़े जा रहे हैं। ऐसे में आशंका है कि मिलावटखोर इन उत्पादों को प्रदेश में भी खपाने की कोशिश कर सकते हैं।परिषद ने बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, मावा, पनीर और घी की सघन जांच करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही मिठाई की दुकानों और डेयरियों का नियमित निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की अपील की है। परिषद पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि जिन खाद्य कारोबारियों के सैंपल हाल ही में जांच में फेल पाए गए हैं, उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें