फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: बोधगया में प्रवचन देंगे तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा, प्रार्थना सभा का भी होगा आयोजन

Wed, 14 Dec 2022 11:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कार्यक्रम में दलाईलामा के दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से उनके अनुयायी भाग लेंगे। दलाईलामा की आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी बिहार यात्रा की जानकारी प्रकाशित कर दी गई है। दलाईलामा 29, 30 और 31 जनवरी को बोधगया में नागार्जुन के बोधिचित्त पर भाष्य पर प्रवचन देंगे। 
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा दिसंबर महीने के अंत में तीन दिवसीय बिहार यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान दलाईलामा बोधगया के कालचक्र प्रवचन मैदान में ‘नागार्जुन के बोधिचित्त पर भाष्य’ पर प्रवचन देंगे। कार्यक्रम में दलाईलामा के दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से उनके अनुयायी भाग लेंगे। दलाईलामा की आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी बिहार यात्रा की जानकारी प्रकाशित कर दी गई है। दलाईलामा 29, 30 और 31 जनवरी को बोधगया में नागार्जुन के बोधिचित्त पर भाष्य पर प्रवचन देंगे। वहीं, नववर्ष के अवसर पर कालचक्र प्रवचन मैदान में दलाईलामा की दीर्घायु के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रवचन और दीर्घायु प्रार्थना कार्यक्रम का तिब्बती, चीनी, जापानी, हिंदी, स्पैनिश, फ्रैंच नेपाली, लद्दाखी, नेपाली सहित अन्य भाषाओं में लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रवचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के इच्छुक अनुयायी दलाईलामा टीचिंग वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हस्ती दलाईलामा के आगमन पर बिहार में सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। तिब्बती मंदिर, कालचक्र मैदान, महाबोधि मंदिर सहित पूरे बोधगया में ड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के आगमन को लेकर प्रशासन थ्री लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम कर रहा है। इसके लिए सेंट्रल और स्टेट फोर्स के हजारों जवानों के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें