तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा धर्मशाला लाैटे।
- फोटो : संवाद
तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा करीब डेढ़ महीने के बाद धर्मशाला स्थित अपने आवास पर लौट आए हैं। दलाई लामा करीब पांच माह के बाद 3 जनवरी को मैकलोडगंज स्थित अपने निवास स्थान से कनार्टक के बैलकुप्पे के लिए रवाना हुए थे। लाैटने पर बौद्ध अनुयायियों ने धूप-अग्रबती जलाकर सड़क किनारे से उनके दर्शन किए।