फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एक युवती सहित तीन युवकों से पकड़ा 17.95 ग्राम चिट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में अब युवतियां भी नशे की चपेट में आ रही हैं। पुलिस टीम ने चिट्टेे के मामले में एक युवती सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इसमें आरोपी अमित कुमार उर्फ चंदन (32) सेक्टर-4 न्यू शिमला, उदित (27), बडैहरी और नेहा (22) निवासी बल्देयां शिमला ग्रामीण को पकड़ा है। इनके कब्जे से 17.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से इन्हें 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम ने देररात न्यू शिमला थाना क्षेत्र के एक मकान में दबिश देकर अमित कुमार के कब्जे से 5.35 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जांच के मुताबिक आरोपी पहले भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। कच्चीघाटी क्षेत्र में पुलिस टीम ने उदित और नेहा के कब्जे से 12.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमे दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आरोपियों के संपर्क में आए संदिग्धों को भी मामले की जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें