शिमला। जिला अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन युवकों को जमानत पर रिहा किया है। इसमें अकक्ष, अंकुश और पीयूष शामिल हैं। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने आवेदन का निपटारा करते हुए यह आदेश दिए हैं। यह मामला 11 मार्च 2025 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का है। विवि के छात्र योगराज ने इसकी पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। आरोप लगाया कि वह अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा था तभी फैकल्टी गेस्ट हाउस की तरफ से 35 से 40 लोग आए, उन पर पथराव किया और तेजधार हथियारों से हमला किया। इस मामले में यह तीनों भी आरोपी थे। अब अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद आरोपियों को एक-एक लाख रुपये में जमानत मिली है। संवाद