फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राज्य कबड्डी स्पर्धा में प्रतिभा दिखा रहे मशोबरा के तीन खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सौजन्य से जुब्बल में चल रही अंडर-16 छात्र और छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मेें मशोबरा ब्लॉक के तीन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें एमईएस हाई स्कूल मशोबरा की दो छात्राएं समायरा और हर्षिता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के छात्र आर्यन शामिल हैं। यह जानकारी मशोबरा ब्लॉक के खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले इन तीनों बच्चों ने जुब्बल में अंडर-16 में ट्रायल दिया था जिसमें इनका चयन राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि तीनों बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें