शिमला। राजधानी में पुलिस टीम ने तीन युवकों को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी अवतार सिंह (35) निवासी फागू, अक्षय (26) कुफरी और कुलदीप (36) दुर्गापुर के रहने वाले हैं। इनसे 10.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। वीरवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपियों को 9 जून तक पुलिस रिमांड पर भेजा। एसआईयू के एएसआई अंबी लाल राणा ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक देर रात एसआईयू टीम कुफरी और मुंडाघाट क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान चीनी बंगला के पास एक वाहन को जांच के लिए रोका तो तलाश में चिट्टा बरामद हुआ। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। संवाद