सुन्नी। नगर पंचायत सुन्नी में बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन बुधवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। नगर पंचायत सुन्नी में 7 वार्ड हैं। इसमें 3 वार्डों से उम्मीदवारों ने पहले दिन नामांकन भरे। वार्ड नंबर-4 से नरेश रॉय, वार्ड नंबर-1 से निर्मला देवी और वार्ड नंबर-2 से प्रवीण गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। इसके लिए प्रशासन की ओर से नामांकन केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार पंचायत चुनाव में मुकाबला रोचक रहने की संभावना है। सहायक निर्वाचक अधिकारी एवं एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा ने बताया कि पहले दिन तीन उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल किए हैं। संवाद