हिमाचल प्रदेश के तीन नए आईएएस अफसरों को सरकार ने पोस्टिंग दे दी है। ये तीनों अफसर प्रोबेशनर है।
राकेश प्रजापति को सहायक आयुक्त विकास नुरपूर कांगड़ा में तैनाती दी गई है, जबकि डा. ऋचा वर्मा को सहायक आयुक्त विकास हरोली ऊना बनाया गया है।
हरीकेश मिना को मंडी के सेराज का सहायक आयुक्त विकास बनाया गया है।
दूसरी ओर निदेशक आरडी एंड पीआर जेसी चौहान को आबकारी एवं कराधान आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।