फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में बयानबाजी करने पर तीन कांग्रेसी निलंबित

Sat, 01 Jun 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना पार्टी के पदाधिकारियों को महंगा पड़ गया। कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में नादौन से विवेक कटोच, पांवटा से अजगर अली और ऊना से अजय जगोता शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस के सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने तीनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि निलंबित किए गए पदाधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें